भोपाल: मिसरोद इलाके में सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में गंभीररूप से घायल मृतक के साथी का इलाज अभी जारी है. मिसरोद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार जितेश जाटव (21) अपने एक साथी के साथ बीते बुधवार को बाइक से जा रहा था.
इस दौरान रास्त में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर अचानक फिसल गई. बाइक से गिरने के कारण दोनों युवकों गंभीर चोटें आईं. घायलों को लोगों ने तुरंत ही नजदीकी अस्पताल पहुंचया. हादसे तीन दिन बाद शनिवारो को जितेश की इलाज के दौरान मौत हो गई. जितेश के साथी का घायल अवस्था में इलाज चल रहा है. मिसरोद थाना पुलिस ने जितेश की मौत पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
