टीकमगढ़ में खनिज विभाग ने पकड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष का डंपर, रॉयल्टी के नाम पर बिना दस्तावेज छोड़ा

टीकमगढ़:शनिवार को खनिज विभाग ने कई स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान मुरम से भरा एक डंपर जब्त किया गया, जिसे कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन साहू का बताया जा रहा है। हालांकि, डंपर को सड़क किनारे खाली कराकर छोड़ने के आरोप भी लगे हैं। यह डंपर खनिज अधिकारी ने टीम के साथ जब्त किया था और इसे देहात थाने को सौंपा गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मौके पर मौजूद खनिज अधिकारी ने अपनी मौजूदगी में डंपर को सड़क किनारे खाली कराया और फिर उसे छोड़ दिया।इस मामले पर जिला खनिज अधिकारी विपुल रावत ने स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने बताया कि चालक ने रॉयल्टी होने का दावा किया था, जिसके बाद डंपर खाली कराकर चालक के सुपुर्द किया गया। हालांकि, चालक ने अभी तक रॉयल्टी के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए हैं।

Next Post

उप्र में प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप जारी

Sat Apr 25 , 2026
लखनऊ 25 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 25 अप्रैल को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि दिन के समय कई स्थानों पर उष्ण लहर (लू) चलने और […]

You May Like