ट्रम्प ने किर्क की हत्या के लिए चरम वामपंथियों को दोषी ठहराया

वाशिंगटन, 11 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने कट्टर समर्थक चार्ली किर्क की हत्या के लिए “कट्टर वामपंथियों” की बयानबाजी को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराया है।
सीएनएन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसमें बताया गया है कि श्री ट्रम्प ने ओवल ऑफिस में बने वीडियो में कहा, “उटाह के एक कॉलेज परिसर में चार्ली किर्क की जघन्य हत्या से मैं बहुत दुखी और गुस्से से भर गया हूं। चार्ली ने लाखों लोगों को प्रेरित किया और आज रात वे सभी जो उन्हें जानते और प्यार करते थे, सदमे और भय में हैं।”
राष्ट्रपति ने कहा, “यह अमेरिका के लिए एक अंधकारमय क्षण है।” उन्होंने कहा कि किर्क “सत्य और स्वतंत्रता के लिए शहीद” हो गए हैं, और वह किर्क परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं।
राष्ट्रपति ने किर्क की मौत को बटलर, पेंसिल्वेनिया में हुई गोलीबारी और हिंसा की अन्य चर्चित घटनाओं से जोड़ते हुए कहा, “इस तरह की बयानबाजी आज हमारे देश में दिख रहे आतंकवाद के लिए सीधे तौर पर ज़िम्मेदार है और इसे तुरंत रोकना होगा। मेरा प्रशासन उन सभी लोगों को ढूंढ निकालेगा जिन्होंने इस अत्याचार में अंजाम दिया है।”
उन्होंने कहा, “मेरा प्रशासन उन सभी लोगों को ढूंढ निकालेगा जिन्होंने इस अत्याचार और अन्य राजनीतिक हिंसा में अंजाम दिया है, जिनमें वे संगठन भी शामिल हैं जो इसे वित्तपोषित और समर्थन करते हैं, साथ ही वे लोग भी जो हमारे न्यायाधीशों, कानून प्रवर्तन अधिकारियों और हमारे देश में व्यवस्था लाने वाले अन्य सभी लोगों के पीछे पड़ते हैं।”
प्रखर युवा वक्ता किर्क (31) घटना के समय उटाह प्रांत में आरेम में उटाह वैली विश्वविद्यालय में छात्रों की सभा को संबोधित कर रहे थे। श्री ट्रम्प के कट्टर समर्थक श्री किर्क एक रूढ़िवादी राजनीतिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ टर्निंग पॉइंट नाम के संगठन के सह-संस्थापक भी थे। घटना के समय वह करीब 3,000 लोगों की भीड़ को संबोधित कर रहे थे। श्री किर्क की पत्नी और परिवार भी घटनास्थल पर मौजूद थे लेकिन परिवार के और किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें लगता है कि गोली छत से मारी गई थी। गोलीबारी के बाद श्री किर्क को अस्पताल ले जाया गया और राष्ट्रपति ट्रम्प ने कुछ घंटों बाद उनकी मृत्यु की पुष्टि की।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ा था, लेकिन बाद में अधिकारियों ने कहा कि उनका इस घटना से “कोई संबंध” नहीं है। इस गोलीबारी के पीछे के मकसद का भी कोई संकेत नहीं मिला है।
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने श्री किर्क की हत्या को जघन्य बताते हुए इस घटना की निंदा की है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर ने चार्ली किर्क की मौत को “दिल दहला देने वाला” बताया है। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “हमें बिना किसी डर के खुलकर और स्वतंत्र रूप से बहस करने की आज़ादी होनी चाहिए – राजनीतिक हिंसा को कोई औचित्य नहीं दिया जा सकता।”

Next Post

नेपाल में शासन की बागडोर संभालने के मसले पर राष्ट्रपति जेन-जेड और सेना में मंत्रणा

Thu Sep 11 , 2025
काठमांडू , 11 सितंबर (वार्ता) नेपाल में शासन की कमान संभालने के सवाल पर सेना की मध्यस्थता से राष्ट्रपति रामचंद्र पौडैल और जेन-जेड के प्रतिनिधियों के बीच गुरुवार को गहन मंत्रणा हुयी। कांतिपुर समाचार पत्र ने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि देश […]

You May Like