बेगमगंज। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर होने वाला मुख्य समारोह इस वर्ष जनपद पंचायत प्रांगण में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर आज प्रभारी एसडीएम अंकित कुमार जैन , तहसीलदार प्रमोद उइके , ब्लॉक शिक्षाधिकारी राजेन्द्र श्रीवास्तव एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर , सांदीपिनी विद्यालय प्राचार्य बृजेश सिंह चौहान , कृषि अधिकारी डीके नायक ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किए जाने के साथ प्रभारी एसडीएम अंकित कुमार जैन ने व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। भव्यता एवं व्यवस्थित क्रमबद्ध कार्यक्रम के लिए सभी ने अपनी -अपनी संस्थाओं की तैयारियों को लेकर बताया। सभी की एकमत राय रही कि सभी कार्यक्रम अनुशासित ढ़ंग से भाग लेकर सफल बनाएंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा विधिवत बना ली गई है। इस अवसर पर प्रायः सभी विभागों के प्रमुख मौजूद थे।
बेगमगंज जनपद पंचायत प्रांगण में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह
