अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध मैहर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

60 लीटर अवैध देशी अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
सतना:मैहर पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 60 लीटर अवैध शराब बरामद की है.थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी और उनकी टीम ने मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि खेरवाकला निर्माणाधीन ब्रिज के पास दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं.

इस सूचना पर थाना कोतवाली की टीम द्वारा मौके पर रेड कार्यवाही करते हुए पहुंची उदयभान पटेल एवं अनिकेत पटेल के कब्जे से 07 कार्टून में देशी अंग्रेजी शराब जब्त कर आरोपीगण के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया ।इस कार्यवाही में निरीक्षक अनिमेष द्विवेदी, उनि कुलदीप पटेल, प्रआर जय बागरी, आर सोमेश सिंह परिहार, राजेंद्र सिंह सतीश राय हिमांशु कुमार की सराहनीय भूमिका रही.

Next Post

सतैहरी ग्राम में विराट हिंदू सम्मेलन, समाज को एकजुट रहने का आह्वान

Sun Jan 11 , 2026
उदयपुरा। सतैहरी मंडल के ग्राम सतैहरी में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें संत समाज एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्री श्री 108 श्री सत्यानंद महाराज सतैहरी धाम, श्री श्री 108 श्री तीनकानंद महाराज चौकी धाम, आचार्य सत्यनारायण महाराज सहित अनेक […]

You May Like