नेपाल में शासन की बागडोर संभालने के मसले पर राष्ट्रपति जेन-जेड और सेना में मंत्रणा

काठमांडू , 11 सितंबर (वार्ता) नेपाल में शासन की कमान संभालने के सवाल पर सेना की मध्यस्थता से राष्ट्रपति रामचंद्र पौडैल और जेन-जेड के प्रतिनिधियों के बीच गुरुवार को गहन मंत्रणा हुयी।
कांतिपुर समाचार पत्र ने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि देश में अंतरिम सरकार के गठन के मसले पर नेपाली सेना के सहयोग से जेन-जेड आंदोलनकारियों और श्री पौडेल के बीच विचार विमर्श हुआ। इस बातचीत में पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशील कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त करने पर भी चर्चा हुयी।
जस्टिस कार्की के निकटस्थ सूत्रों ने बताया कि वह कोई भी कदम उठाने से पहले सेना से और उसके बाद राष्ट्रपति पौडेल से देश की स्थिति को लेकर चर्चा करेंगी।
ऐसा माना जा रहा है कि श्री पौडेल और सेना प्रमुख अशोक राज सिग्डेल के साथ चल रही इस वार्ता में कुछ हल अवश्य निकल का आयेगा।
उल्लेखनीय है कि काठमांडू मेयर बालेंद्र शाह ने कल अपने एक्स हैंडल पर जस्टिस कार्की को समर्थन देने की बात कही थी। इसके बाद से पूर्व मुख्य न्यायाधीश को लेकर सहमति के स्वर तेज हो गए, लेकिन उनके नाम पर पूर्ण सहमति नहीं बनी है।

Next Post

सोनी सब के शो गणेश कार्तिकेय में भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे मोहित मलिक

Thu Sep 11 , 2025
मुंबई, 11 सितंबर (वार्ता) अभिनेता मोहित मलिक सोनी सब के शो गणेश कार्तिकेय में भगवान शिव की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। सोनी सब ,नया शो गणेश कार्तिकेय लेकर आ रहा है। यह भव्य प्रस्तुति भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणेश और कार्तिकेय की अनकही कथा को सामने लाएगी।। […]

You May Like