ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न पेट्रोल बचाने अब साइकिल से सब्जी मंडी जाएंगे

ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अब साइकिल से सब्जी मंडी जाएंगे। इस तरह ऊर्जा मंत्री ने बिना प्रेस कपड़े पहनने के बाद एक और फैसला लिया है जबकि कांग्रेस ने इसे सिर्फ नौटंकी करार दिया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि हम सब यदि छोटे-छोटे निर्णय लेंगे तो समाज में बड़े बदलाव आ जाएंगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा किअगर मैं ग्वालियर में घर पर हूं और मुझे सब्जी मंडी जाना पड़े तो मैं साइकिल से जाऊंगा।

मीटिंग में समय है तो हमें साइकिल से जाना चाहिए। कुछ देर हम गर्मी में बिना एसी के बैठ जाएंगे तो क्या नुकसान होगा। उन्होंने एक साल तक बिना प्रेस किए कपड़े पहनने का भी फैसला लिया है। इससे पहले भी वे कभी नाले में उतरकर सफाई करने और कभी जूते-चप्पल नहीं पहनने के संकल्प को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। इस बार उनके बिना प्रेस किए कपड़े पहनने की पहल को कांग्रेस ने नौटंकी बताया है। इसे चर्चा में बने रहने के लिए पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है।

Next Post

निष्कासित पार्षद जीतू यादव फिर सुर्खियों में

Sun Mar 16 , 2025
विधायक रमेश मेंदोला के यहां शोक का रंग डालने पहुंचे इंदौर: भाजपा से निष्कासित पार्षद जीतू यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. होली के दिन वह विधायक रमेश मेंदोला के यहां शोक का रंग डालने पहुंचे. जिसका फोटो अब वायरल हो रहा है. जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज […]

You May Like

Play sound