मस्कट से मुंबई जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में महिला ने बच्चे का जन्म दिया

मुंबई (वार्ता) मस्कट से मुंबई जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में सवार थाईलैंड की महिला ने स्वस्थ बच्चे का जन्म दिया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से गुरुवार को जारी मीडिया बयान में कहा गया कि एयरलाइन के प्रशिक्षित केबिन क्रू ने थाई महिला की प्रसव में मदद की और विमान में मौजूद एक नर्स ने भी समय पर सहायता प्रदान की। पायलटों ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया और मुंबई में प्राथमिकता लैंडिंग का अनुरोध किया, जहाँ चिकित्सा दल और एक एम्बुलेंस पहुँचते ही तैयार थे। लैंडिंग के बाद, मां और बच्चे दोनों को आगे की देखभाल के लिए तुरंत पास के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां निरंतर सहायता प्रदान करने के लिए महिला एयरलाइन कर्मचारी भी मौजूद थी।

एयर इंडिया एक्सप्रेस मां और बच्चे की उनके देश की आगे की यात्रा में सहायता के लिए मुंबई स्थित थाईलैंड के महावाणिज्य दूतावास के संपर्क में है।

Next Post

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में देर रात तक हुआ मतदान

Fri Jul 25 , 2025
देहरादून, (वार्ता) उत्तराखंड में गुरुवार सुबह आठ बजे से त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण में शुरू हुआ मतदान अनेक स्थानों पर गुरुवार देर रात्रि समाचार लिखने तक जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी बारह जनपदों में शाम चार बजे तक […]

You May Like

Play sound