नेपाल बाढ़ राहत के लिए न्यू मार्केट में नेपाली समाज ने जुटाया चंदा

भोपाल:नेपाल में बाढ़ से मची तबाही और प्रभावित लोगों की मदद के लिए रविवार को भोपाल के न्यू मार्केट में नेपाली समाज के लोगों ने चंदा एकत्र किया। नेपाल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए समाज के सदस्यों ने लोगों से राहत कार्यों में सहयोग की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग दिया। समाज के सदस्यों ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए एकत्र की गई राशि राहत कार्यों में उपयोग की जाएगी।

Next Post

पटरी किनारे मिली युवती के शव की पहचान, अंतिम संस्कार से पहले परिजनों को सौंपा शव

Sun Aug 30 , 2026
अनूपपुर: मध्‍य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कटनी-बिलासपुर रेल खंड पर वेंकटनगर-निगौरा स्टेशन के बीच 25 अगस्त की सुबह मिली अज्ञात युवती के शव की पहचान छठवें दिन रविवार हो गई जिसे परिजनों को सौप दिया गया। शव अप लाइन ज्वाइंट लाइन (तीसरी लाइन) पर खंभा नंबर 838/39 के पास […]

You May Like