तालाब में मिले दंपती के शव, ससुराल में रह रहा था पति   एक दिन पहले गायब हुए थे दोनों

ग्वालियर। डबरा के सुखपाठ गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब राहगीरों ने गांव के पास बने तालाब में दो शवों को देखा। इसकी सूचना पिछोर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को तालाब से बाहर निकलवाया और स्थानीय लोगों से दोनों शवों की पहचान कराई गई।

पुलिस ने बताया कि शव पति-पत्नी के थे। पति मलखान आदिवासी ग्राम जरासी का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी गुड्डी आदिवासी के साथ कुछ दिनों पहले ही ससुराल में रह रहा था। परिजनों के मुताबिक शनिवार से दोनों पति पत्नी कहीं नजर नहीं आ रहे थे। गुड्डी के माता पिता ने सोचा वह अपने पति के साथ ससुराल जरासी चली गई होगी, लेकिन रविवार दोपहर दोनों के शव गांव के पास बने तालाब में मिले।

फ़िलहाल पुलिस दोनों शवों को संदिग्ध अवस्था में मानते हुए डबरा के सिविल अस्पताल में पीएम कराया। बाद में अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले कि गंभीरता को देखते हुए हर एंगल और बारीकी से जांच कि बात कह रही है। थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन ने बताया कि सूचना मिली थी कि सूखा पठा गांव में तालाब किनारे दो बॉडी पड़ी हुई हैं। मौके पर जाकर उनको निकलवाया है। प्रारंभिक जानकारी में दोनों पति-पत्नी निकले हैं, जो कि जौरासी गांव के निवासी थे।यहां लड़की का मायका है। जहां यह दोनों रह रहे थे। जांच जारी है।

Next Post

रेलवे यार्ड में चोरी करते तीन चोर पकड़े, 33 हजार 500 रुपए की रेलवे संपत्ति बरामद

Mon Aug 11 , 2025
ग्वालियर। रेलवे यार्ड मे चोरी करते हुए तीन चोरों को आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरों के कब्जे से हजारों रुपए की रेलवे संपत्ति बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पूछताछ करने पर पकड़े गए चोरों से उनके द्वारा […]

You May Like