छुहिया घाटी कांड: बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त तीसरा वाहन टाटा हैरियर

सीधी। छुहिया घाटी कांड में उड़ीसा पुलिस दल पर हमला कर पुलिस अभिरक्षा से बंदी आदित्य मिश्रा को छुड़ाकर ले जाने के मामले में सीधी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी संजय पटेल से पुलिस रिमांड के दौरान पूंछताछ के आधार पर घटना में प्रयुक्त टाटा हैरियर वाहन जप्त किया गया है। यह घटना के समय इस्तेमाल किए गए चार वाहनों में से तीसरा बरामद वाहन है। पुलिस रिमांड में पूंछताछ के आधार पर वाहन जप्त

प्रकरण में 30 हजार के इनामी आरोपी संजय पटेल को पुलिस रिमांड पर लेकर पूंछताछ की गई। पूंछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने टाटा हैरियर वाहन बरामद कर विधिवत जप्त किया। विवेचना के अनुसार, घटना के दौरान इसी वाहन से उड़ीसा पुलिस के वाहन का रास्ता रोका गया था तथा बंदी आदित्य मिश्रा को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाया गया था। घटना के बाद आदित्य मिश्रा इसी हैरियर वाहन से फरार हुआ था।

चार में से तीन वाहन जप्त, विवेचना जारी-

छुहिया घाटी कांड में घटना के दौरान प्रयुक्त चार वाहनों में से अब तक तीन वाहन जप्त किए जा चुके हैं। पुलिस द्वारा शेष वाहन की बरामदगी तथा प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज हेमंत चौहान के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के नेतृत्व में की जा रही है।

प्रकरण विवरण- थाना रामपुर नैकिन, अपराध क्रमांक 1000/2026, भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के अंतर्गत पंजीबद्ध।

Next Post

भादवामाता के दरबार में गूंजा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का संकल्प

Mon Oct 19 , 2026
नीमच। नवरात्रि के पावन पर्व पर महामाया भादवामाता के दरबार में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर गौ सम्मान आह्वान अभियान चलाया जा रहा है। माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बीच गौ भक्त हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से गौ सम्मान, […]

You May Like