छपारा बंजारी पहाड़ी में जा घुसी बस, मची चीखपुकार

सिवनी। सिवनी से जबलपुर दिशा की ओर जा रही यात्री बस गुरुवार की शाम लगभग 6:15 बजे छपारा से आगे छपारा बंजारी माता मंदिर के बाईपास स्थित पहाड़ी के किनारे गहरी खाई में बस जा घुसी। अनियंत्रित बस गहरी खाई में घुसते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार लगभग 6 लोगों को चोटे आई।

 

यात्रियों ने बताया कि बस के चालक से पूछने पर उन्होंने बताया कि बस का स्टेरिंग फेल हो गया था और वही मौसम खराब के चलते बस से नियंत्रण हट गया। एक बड़ी दुर्घटना को टालने के लिए बस चालक ने बस को गहरी खाई में गिरने से बचाते हुए थोड़ा आगे बस को ले गया और एक छोटी खाई में पहाड़ी से सटकर बस जा गिरि।

 

हालांकि बस पूरी तरह से पलटी नहीं लेकिन बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। व बस के शीशे टूट गए। बस के काँच से टूटने से कुछ यात्रियों के चेहरे पर कांच गढ़ गए।

Next Post

कार से अवैध शराब बरामद 

Thu Apr 30 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के खिमलासा बायपास रोड से बीना की ओर से आ रही एक कार से अवैध शराब बरामद की गई है । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर वाहन का पीछा किया और कस्बा बीना स्थित रेलवे […]

You May Like

मनोरंजन