
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के खिमलासा बायपास रोड से बीना की ओर से आ रही एक कार से अवैध शराब बरामद की गई है । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर वाहन का पीछा किया और कस्बा बीना स्थित रेलवे अंडर ब्रिज के पास साईं धाम कॉलोनी में घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।वाहन चालक रंजीत अहिरवार पिता कमर सिंह अहिरवार, उम्र 24 वर्ष, निवासी सागर नाका खुरई बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 600 पाव (108 बल्क लीटर) अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹60,000/- है।
जब आरोपी से शराब के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस प्रकार प्रथम दृष्टया अवैध रूप से शराब का परिवहन करना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मय कार (कीमत लगभग ₹3,00,000/-) मौके पर जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
