छह माह से बंद सिटी बस सेवा पर बढ़ा विरोध

इंदौर: मांगलिया रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के बीच पिछले करीब छह माह से मांगलिया-सांवेर और मांगलिया-व्यासखेड़ी रूट पर सिटी बस सेवा बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. बसें बंद होने से अगरबत्ती फैक्टि्रयों में काम करने वाली महिला श्रमिकों, छात्र-छात्राओं और रोजाना इंदौर आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव हंसराज मंडलोई ने आरोप लगाया कि ओवरब्रिज निर्माण के कारण ग्रामीण पहले ही लंबा चक्कर लगाने को मजबूर हैं. अब सिटी बस सेवा बंद होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. उनका कहना है कि सिंगापुर टाउनशिप मार्ग पर लगातार लगने वाले जाम के कारण बस संचालकों ने इस रूट पर संचालन बंद कर दिया. मंडलोई ने कहा कि वर्ष 2018 में इंदौर-मांगलिया-सांवेर सिटी बस सेवा शुरू हुई थी, जिससे बड़ी संख्या में मजदूरों और आम यात्रियों को सुविधा मिल रही थी. उन्होंने मांग की कि मांगलिया-सांवेर और मांगलिया-व्यासखेड़ी रूट पर जल्द बस सेवा बहाल की जाए, अन्यथा क्षेत्र के लोग आंदोलन को बाध्य होंगे.

Next Post

विशेष शाखा कार्यालय के नव निर्मित भवन का शुभारंभ

Fri Jul 17 , 2026
जबलपुर: लार्डगंज थाना परिसर अंतर्गत जिला विशेष शाखा कार्यालय के नव मिर्मित भवन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन जबलपुर प्रमोद वर्मा द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर अतुल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। जिला विशेष शाखा कार्यालय के नव निर्मित भवन को सर्वसुविधायुक्त […]

You May Like