बिशनखेड़ी के शासकीय स्कूल में दंत फ्लोरोसिस जांच शिविर आयोजित, 8 बच्चों में मिले लक्षण

इछावर। सीएमएचइओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया के मार्गदर्शन एवं डॉ. रचिरा उइके के निर्देशन में ग्राम बिशनखेड़ी शासकीय माध्यमिक विद्यालय में दंत फ्लोरोसिस स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया. 45 विद्यार्थियों की दंत स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 8 बच्चों में दंत फ्लोरोसिस के मामले चिन्हित कर बच्चों को आवश्यक परामर्श एवं आगे की जांच व उपचार के लिए मार्गदर्शन दिया गया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों में दंत फ्लोरोसिस की समय पर पहचान, रोकथाम एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के साथ-साथ जन-जागरुकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.

 

Next Post

शासकीय सेवक ईमानदारी के साथ करें जनसेवा: राजस्व मंत्री

Sat Sep 12 , 2026
इछावर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम बलोंडिया में जिला स्तरीय शिविर में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए. उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों और समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए. इस दौरान कलेक्टर बालागुरू के एवं एसपी […]

You May Like