शासकीय सेवक ईमानदारी के साथ करें जनसेवा: राजस्व मंत्री

इछावर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम बलोंडिया में जिला स्तरीय शिविर में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए.

उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों और समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए. इस दौरान कलेक्टर बालागुरू के एवं एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने भी ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना.

इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान हो, इसी उद्देश्य से ग्रामों में अधिकारियों द्वारा भ्रमण एवं शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका निराकरण करें. इस दौरान ग्रामवासियों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं एवं समस्याओं से राजस्व मंत्री को अवगत कराया गया. ग्रामीणों ने बलोंडिया से नवलपुरा होते हुए झागरिया तक सड़क निर्माण की मांग रखी. राजस्व मंत्री ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से सुना और सड़क निर्माण की बात कही.

राजस्व मंत्री वर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए पूछा कि उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, राशन, आयुष्मान कार्ड, किसान स मान निधि तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली. कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर बालागुरू के. एवं एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने भी ग्रामीणों से संवाद किया. उन्होंने कहा कि भ्रमण और शिविर औपचारिक कन होकर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का माध्यम बनें. शिविर में एसडीएम स्वाति मिश्रा, जनपद सीईओ रूशाली पोरस, पंकज गुप्ता आदि उपस्थित थे.

 

Next Post

'सम्यक दर्शन समस्त कल्याण का बीज'

Sat Sep 12 , 2026
भोपाल। धर्मसभा को संबोधित करते हुए जैन आचार्य श्री समय सागर जी महाराज ने सम्यक दर्शन के महत्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि समस्त कल्याण का बीज सम्यक दर्शन है। यह मोक्षमार्ग की आधारशिला है। जिस प्रकार नाव को सही दिशा देने के लिए खेवटिया की आवश्यकता होती है, […]

You May Like