चेहरों पर आई मुस्कान से मिलती है नई ऊर्जा: सीएम

जबलपुर। समाज के हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सबके घरों में खुशहाली आए, यही हमारी भावना है। प्राथमिकता सेवा और अंत्योदय है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, युवा, नारी शक्ति और किसान कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। समर्पण भाव से सबकी सेवा हमारा धर्म और अंत्योदय ही हमारा अंतिम लक्ष्य है। यह बातें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय से प्रदेश के लाखों हितग्राहियों के खातों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की पेंशन राशि तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिल की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करते हुए कहीं। लाभान्वित हितग्राहियों में जबलपुर जिले के हजारों हितग्राही भी शामिल हैं। इनमें से कुछ हितग्राही कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के साथ कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के वीसी रूम से वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित इस कार्यक्रम से जुड़े थे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के समापन के बाद वीसी रूम में मौजूद इन हितग्राहियों को कलेक्टर सिंह ने योजनाओं के तहत स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद हितग्राहियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित कर विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के 35 लाख 25 हजार से अधिक पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में 211 करोड़ 53 लाख रुपये अंतरित किये। यह राशि जुलाई 2026 की पेंशन के रूप में संबंधित हितग्राहियों के खातों में पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि पेंशन की राशि भले छोटी हो, लेकिन इससे मिलने वाला सहारा बहुत बड़ा होता है। बुजुर्गो के चेहरे की मुस्कान से ही सरकार को लोक कल्याण के लिए और भी बेहतर काम करने की नई ऊर्जा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे त्यौहार उत्सव का अवसर ही नहीं, समाज के अंतिम व्यक्ति की खुशियों से जुडऩे का अवसर भी होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए नागरिकों के सम्मान और सबकी खुशी से बढक़र दूसरा कोई त्यौहार नहीं है। इसीलिए हमने आने वाले त्यौहारों पर सबसे पहले बुजुर्गजनों को पेंशन राशि अंतरित करने का फैसला लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन तो बहनों का ही महीना होता है। बहनें खुश न हों, तो घर में रौनक नहीं होती, इसीलिए हमने अभी से ही उन्हें रक्षाबंधन का उपहार देना शुरू कर दिया है।

Next Post

लदूसा के सांवरिया सेठ के दानपात्र से निकले 9.52 लाख रुपए

Tue Aug 11 , 2026
मंदसौर। मालवा क्षेत्र में आस्था के प्रमुख केंद्र भगवान श्री सांवरिया सेठ (लक्ष्मीनारायण) मंदिर, लदूसा में श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के अवसर पर मंगलवार को दानपात्र खोला गया। श्रद्धालुओं की मौजूदगी में दानपात्र से निकली राशि की गणना की गई, जिसमें कुल 9 लाख 52 हजार 41 […]

You May Like