कक्षा 10 में की सप्लीमेंट्री परीक्षा में आज एक छात्र रहा गैरहाजिर

पांढुरना: माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की कक्षा 10 एवं 12वीं की सप्लीमेंट्री के छात्रों की परीक्षा गुरूवार 7 मई से प्रारंभ हुई है,पांढुरना ब्लॉक के इन छात्रों के लिए नगर के नगर जिला मुख्यालय के संदीपनी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में कक्षा दसवीं के पेपर में कुल 41 में 40 छात्र परीक्षा देंने पहुंचे सिर्फ एक छात्र गैर हाजिर रहा ।
गौरतलब हो मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए आयोजित की गई कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाओं में जो भी छात्र जिन विषयों में पास नहीं हो सके ऐसे छात्रों के लिए 7 मई से द्वितीय परीक्षा ली जा रहीं,आज पहले दिन कक्षा दसवीं का प्रथम भाषा हिंदी विषय का पेपर था।

प्रदेश के अन्य जिलों की तरह ही पांढुरना मेंं भी गुरूवार को आयोजित इस बोर्ड की द्वितीय परीक्षा के लिए नगर जिला मुख्यालय के संदीपनी स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया था,जहां आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुए पहले पेपर में कक्षा 10 वी 41 छात्रों को हिंदी का पेपर देंने इस संदीपनी स्कूल के परीक्षा केन्द्र पहुँचना था, इनमें से 40 छात्र तो पहुंच गए, लेकिन एक छात्र गैर हाजिर रहा । उल्लेखनीय हो कि यह कक्षा 10वी की परीक्षा 19 मई तो वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा आगामी 25 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी ।

Next Post

जनगणना करने घर घर पहुंच रहे कर्मचारी

Thu May 7 , 2026
भैंसदेही: इन दिनों भारत सरकार फिर से एक बार सन् 2027मे भारतीयों की कुल गणना करने युद्धस्तर पर जनगणना अभियान चला रही है ,जिसके तहत मोबाइल हाथ में लिए सर पर टोपी लगाए कर्मचारी घर घर दस्तक दे रहे हैं, जनकल्याण के लिये चलाए जा रहे इस अभियान में प्रारूप […]

You May Like

मनोरंजन