भैंसदेही: इन दिनों भारत सरकार फिर से एक बार सन् 2027मे भारतीयों की कुल गणना करने युद्धस्तर पर जनगणना अभियान चला रही है ,जिसके तहत मोबाइल हाथ में लिए सर पर टोपी लगाए कर्मचारी घर घर दस्तक दे रहे हैं, जनकल्याण के लिये चलाए जा रहे इस अभियान में प्रारूप के अनुसार कर्मचारी प्रत्येक परिवार से जानकारी एकत्र करने में जुटे हुए हैं।
एकत्र की जा रही जानकारी में प्रमुख रुप से परिवार में सदस्यों की संख्या, मकान की वास्तविक स्थिति, शौचालय , वाहन की उपलब्धता, बिजली मीटर ,पानी की आपूर्ति, नाली , खाद्य पदार्थ, खाना पकाने के साधन, कम्प्यूटर लैपटॉप ,आदि को शामिल किया है, जिसे एकत्रित करने शासकीय कर्मचारी अलसुबह से चिलचिलाती धूप में
घर घर दस्तक दे रहे हैं।
