
ग्वालियर. शहरी इलाके में बहने वाली स्वर्णरेखा और आसपास के 4 बांधों में वाटर रिसोर्स के काम कराये जाने के लिये केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। जल शक्ति मंत्रालय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुनीलकुमार अंबष्ट ने मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा का पत्र भेजकर कहा है कि सांसद भारतसिंह कुशवाह से हुई चर्चा के बाद केन्द्रीय भूजल बोर्ड की टीम ने ग्वालियर में स्वर्णरेखा और वीरपुर बांध, गिरवाई बांध, मामा का बांध और हनुमान बांध का निरीक्षण कर वैज्ञानिक जांच की थी जिससे स्पष्ट हुआ है कि इन बांधों एव स्वर्ण रेखा इलाके में वाटर रिसोर्स के काम किये जा सकते हैं। इन्हीें किया जाना चाहिये। इसलिये उक्त रिपोर्ट की सिफारिशों में चिन्हित व सुक्षाये गये उपायों का लागू किया जाये। इसमें आगे की जाने वाली कार्यवाही से बोर्ड का अवगत भी कराया जाये। केन्द्र से हरी झंडी मिलने के बाद अब जल संसाधन विभाग ने इस प्रोजेक्ट को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
