शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, ऑटो, एफएमसीजी शेयरों में तेजी

मुंबई, 17 अक्टूबर (वार्ता) एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही।

प्रमुख सूचकांक लाल निशान में खुले लेकिन कुछ देर बाद ही लिवाली देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 135 अंक टूटकर 83,331.78 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 128.90 अंक (0.15 प्रतिशत) की तेजी के साथ 883,596.56 अंक पर था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 38.45 अंक नीचे 25,546.85 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 23.35 अंक यानी 0.09 फीसदी ऊपर 25,506.65 अंक पर था।

ऑटो, एफएमसीजी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में मुख्य रूप से तेजी रही। आईटी कंपनियों और सार्वजनिक बैंकों पर दबाव रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान में थे।

वहीं, इंफोसिस, इटरनल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और पावर ग्रिड के शेयरों में फिलहाल गिरावट थी।

 

Next Post

दीपावली पर 'पटाखों पर पाबंदी'! सिर्फ दो घंटे जाला सकेंगे ग्रीन पटाखे; ग्वालियर कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Fri Oct 17 , 2025
ग्वालियर: इस बार दीपावली पर ग्वालियर के रहवासी मनचाहे समय तक पटाखे नहीं फोड़े जा सकेंगे. जिला कलेक्टर और दंडाधिकारी रुचिका चौहान ने त्योहार के दौरान ग्रीन पटाखों के लिए सिर्फ दो घंटे की अनुमति दी है. आदेश के मुताबिक लोग रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे फोड़ […]

You May Like