केंद्रीय मंत्री खटीक नवभारत के दमोह कार्यालय आये और आत्मीय बातचीत की

दमोह:सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक गुरुवार शाम को दमोह पहुंचे. उन्होंने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए और मीडिया से चर्चा करते हुए अहमदाबाद में विमान दुर्घटना घटना में जान गंवाने वाले लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.सर्किट हाउस पर जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे,सांसद राहुल सिंह, कलेक्टर श्री कोचर, एसडीएम एनके चौरसिया, डिप्टी कलेक्टर अविनाश रावत, सीएसपी अभिषेक तिवारी के अलावा और भी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर शहर भ्रमण किया.

जो शहर के बेलाताल,वीआईपी मार्ग,सिविल वार्ड से वापस होकर कोतवाली चौक, घंटाघर,बकौली चौक होते हुए वापस प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पहुंचे.जहां मौजूद डॉक्टर और कर्मियों से औषधि संबंधित जानकारी ली. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया कि जो यह औषधि केंद्र बनाए गए उससे आम जनों को बहुत ही लाभ मिल रहा है.इस उपरांत कोतवाली चौराहा स्थित नवभारत जबलपुर (ब्यूरो) के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नवभारत अखबार की व रिकार्ड मेंटेन की तारीफ की.इसके बाद मंत्री सीधे सर्किट हाउस पर रवाना हुए मंत्री श्री खटीक प्रतिदिन करीब 8 किलोमीटर पैदल भ्रमण करते हैं. साथ ही घंटाघर पर गन्ने का जूस युवाओं के साथ पीते हुए नजर आए.

Next Post

PLANE CRASH: शवों की पहचान के लिए DNA सैंपलिंग की जा रही

Fri Jun 13 , 2025
अहमदाबाद: गुरुवार को हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मृतकों की पहचान डीएनए के आधार पर की जा रही है और जिनकी पहचान हो गई है, उनके शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। अब तक चार शव उनके परिवारों को […]

You May Like