दो परिवार के बीच मारपीट में वृद्ध महिला की मौत

रीवा। रीवा के रायपुर कर्चुलियान थाना अन्तर्गत पुरानी रंजिश को लेकर दो परिवार के बीच खूनी संघर्ष हुआ. जिसमें दोनो पक्ष से कई लोग घायल हुए है. जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलो को लेकर अस्पताल पहुंची.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहडिय़ा गांव में एक दिन पूर्व चोरी की शंका पर आरोपियो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसको लेकर दूसरा पक्ष नाराज चल रहा था. चोरी के विवाद को लेकर गुरूवार की शाम पहडिय़ा स्थित दलिया मील के सामने एक पक्ष ने अनूप कुमार पाल के सिर पर पत्थर मार दिया. जिसके बाद परिवार के लोग एकत्र हो गए. दोनो तरफ से दर्जन भर लोग पहुंच गये, इसी दौरान अजय पाल ने पल्सर गाड़ी महिला के ऊपर चढ़ा दी. जिसके बाद अफरा तरफरी मच गई, गाड़ी चढऩे से सेमकली पत्नी रामसजीवन पाल 70 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि सुनीता पाल, रचना पाल, शुभी पाल, दीपिका पाल सहित आधा दर्जन परिवार के लोग घायल हो गये. दोनो तरफ से हुई मारपीट के बीच अजय पाल भी घायल हुआ है. फिलहाल सभी घायलो को पुलिस उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंची.

Next Post

सीधी को 112 करोड़ की सौगात, 84 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

Thu May 15 , 2025
सीधी।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी में 112.86 करोड़ रुपये की लागत से 84 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 63 कार्यों का शिलान्यास और 21 का लोकार्पण शामिल है। ग्रामीण सड़कों, शहरी विकास, शिक्षा, जल आपूर्ति, डिजिटल लाइब्रेरी, बस स्टैंड, बाजार, छात्रावास, वृद्धा आश्रम, वर्कशॉप, और स्वरोजगार भवन जैसे […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।