पुलिस कमिश्नर ने सुनी आमजन की समस्याएं

इंदौर: आम नागरिकों की समस्याओं के तुरंत निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की जाती हैं, जिसमें पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने अति पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था अमित सिंह और सभी जोन के अधिकारियों के साथ उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

जनसुनवाई के दौरान 54 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए. इनमें आपसी विवाद, जमीन और पारिवारिक झगड़े, धोखाधड़ी, महिला उत्पीड़न सहित अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें शामिल थीं. पुलिस कमिश्नर ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से सुनवाई करते हुए थानेवार अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए.

कमिश्नर ने कहा कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र और निष्पक्ष समाधान पुलिस की प्राथमिकता है. वहीं, जो शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित थीं, उनके आवेदकों को संबंधित विभाग से संपर्क कर उचित कार्यवाही करवाने की सलाह दी गई.

Next Post

राहुल का अर्धशतक, भारत ने पूरी की जीत की औपचारिकता

Tue Oct 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में मंगलवार को सात विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। पांचवें दिन के खेल में उन्हें जीत के लिए सिर्फ़ 58 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने केएल राहुल के अर्धशतक की मदद […]

You May Like