
भोपाल। चौरसिया समाज द्वारा श्रीराम मंदिर, चौक बाजार में नाग पंचमी महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
कार्यक्रम में नितेश चौरसिया, राजेश चौरसिया, प्रेम, संतोष, नितिन, दिलीप, राजेंद्र, चंदूलाल, रामबाबू सहित समाज के अन्य बंधु उपस्थित रहे। समाजजनों ने आयोजन में सहभागिता करते हुए प्रसादी ग्रहण की।
