
एसपी ऑफिस-कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, सोमवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी
जबलपुर। चरगवां थाना अंतर्गत बैनीसिंह पिपरिया चरगवां स्थित 14 एकड़ भूमि को सांठगांठ कर षणयंत्र रचते हुए भूमि नामांतरण कराने और उक्त भूमि पर 1 लाख 80 हजार रूपए का लोन लेने के मामले में पुलिस ने पटवारी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जिसके विरोध में अब पटवारियों ने मोर्चा खोल दिया हैं। पटवारियों ने एसपी ऑफिस में धरना दिया। कलेक्टे्रेट पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपा। उनका कहना है कि बिना प्राथमिक जांच, विभागीय समक्ष अधिकारी की अनुमति के बगैर पटवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है। उनका कहना है कि अगर एफआईआर निरस्त नहीं होती तो समस्त पटवारी सोमवार से हड़ताल पर चले जाएंगे।
विदित हो कि शांति पति हल्के गौेंड 65 वर्ष निवासी ग्राम बेनी पिपरिया हाल निवासी करेली नरसिंहपुर ने चरगवां थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पाया गया था कि मुख्तयार सिंह पिता बाबूलाल गौड़, अठई सिंह पिता बाबूलाल गौड़, रामप्रसाद पिता बाबूलाल गौड़ एवं हाकम सिहं पिता भागचंद्र गौड़ सभी निवासी बैनीसिंह पिपरिया तहसील शहपुरा जिला जबलपुर के द्वारा हल्केप्रसाद पिता जुगराज गौड़ निवासी बैनीसिंह पिपरिया तहसील शहपुरा जिला जबलपुर के नाम पर मौजा बैनीसिंह पिपरिया चरगवां स्थित कुल रकबा 5.66 हैक्टयर (14 एकड़) भूमि को वर्ष 2016 में हल्का नंबर 83 के तत्कालीन पटावारी राजेद्र कुंडे से साठगांठ कर षणयंत्र पूर्वक हल्केप्रसाद पिता जुगराज सिंह गौड़ के मौत 9 मई 2012 को होने के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र पेश कर चारो आरोपियों द्वारा 14 एकड़ भूमि पर अपने नाम पर करवाकर भू-अधिकार पुस्तिका 5 फरवरी 2016 को हल्का पटवारी द्वारा पृथक-पृथक दिया गया है जो नामांतरण पंजी के अनुसार आरोपियों को भूमि बटांक किया। इसके अलावा इसी भूमि पर आरोपित मुख्तयार सिंह ने 14 दिसम्बर 2020 को 1,80,000 रूपये ऋण लिया था। पुलिस ने पटवारी राजेद्र कुंडे, मुख्तियार सिंह गौड़ रामप्रसाद, हाकम सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसी एफआईआर में पटवारी को आरोपी बनाने पर पटवारियों ने मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि शिकायत की न तो जांच कराई गई और न ही विभागीय जांच के बिना, थाने बुलाकर गिरफ्तारी कर ली गई। प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए गिरफ्तारी हुर्ई है। मांग है कि एफआईआर निरस्त की जाएं अगर निरस्त नहीं होती है तो सोमवार से हम 23 हजार पटवारी हड़ताल पर जाएंगे।
