रोजाना रात के समय बंद हो जाता है नौदरा ब्रिज का सिगनल
जबलपुर: शहर की यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चौराहों और तिराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगे हुए हैं। परंतु इन ट्रैफिक सिग्नल में मेंटेनेंस ना होने के कारण यह बार-बार बंद हो जाते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण नौदरा ब्रिज पर लगे ट्रैफिक सिग्नल में देखने को मिलता है।
जो कि दिनभर चलता है और रात 8 बजे के बाद रोजाना ही इस सिग्नल की छुट्टी हो जाती है। जिसके चलते यहां पर यातायात व्यवस्था बेपटरी हो जाती है, जिसके कारण चौराहे पर ट्रैफिक जाम के साथ ही दुर्घटना होने का भय बना रहता है।
