बाइकों में भिड़ंत, दो भाई घायल

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत ग्रनी वैली मैरिज गार्डन घाना के सामने दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो भाई घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक अमन सतनामी 25 वर्ष निवासी नारायणपुर टोला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार दोपहर लगभग 3 बजे वह अपने बड़े भाई प्रदीप सतनामी के साथ मोटर सायकल में बैठकर घर से जोघपुर पड़ाव दुकान जा रहे थे.

जैसे ही ग्रीन वैली मैरिज गार्डन घाना के सामने पहॅुचे तभी पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एक्स डी 1676 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे वह एवं उसका भाई प्रदीप सतनामी मोटर सायकल सहित गिर गये दोनों को चोटें आ गई।

Next Post

ऑटो रोक, दंपत्ति पर किया हमला

Mon Aug 24 , 2026
जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत मेहता पेट्रोल पंप के पास दो युवकों और लडक़ी ने एक ऑटो को रोकर शराब पीने रूपए मांगे। डिमांड पूरी न होने पर पति-पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक रागिनी कोष्टा निवासी संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि […]

You May Like