पुलिया नहीं बनने से 10 किमी का चक्कर लगाने को मजबूर किसान 

मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लॉक में ग्राम गरव्हा से पचधार मार्ग पर एक पुलिया का निर्माण बीते चार सालो से नही होने का खामियाजा क्षेत्रीय ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। बताया जाता है मार्ग पर करीब 50 मीटर लंबी इस पुलिया का काम करीब 4 साल पहले शुरू होने पर ग्रामीणों को उम्मीद थी कि उनकी परेशानी दूर होंगी. लेकिन सिचाई विभाग के ठेकेदार ने आधा अधूरा काम कर बंद कर दिया।ग्रामीणों का कहना है पारसडोह जलाशय के भर जाने के बाद गरव्हा और पचधार के किसानो का खेतों तक पहुंचने का सीधा रास्ता बंद हो जाता है।

जिससे यह अधूरी पुलिया ही उनके लिए सहारा है। लेकिन पुलिया पर टॉप नही डाला गया है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल है। पुलिया के दोनों तरफ सड़क भी नही बनी है।जिसके कारण किसानो को 10 किमी का चक्कर लगाकर खेतो में पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीण धनराज पांसे, मनोज झपाटे, संदीप काले और ज्ञानदेव काले ने बताया कि अधूरे पुलिया निर्माण की शिकायत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से कई बार की गई है। लेकिन अभी तक काम पूरा नही हुआ है। ग्रामीणो ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द पुलिया का काम पूरा करने की मांग की है।

Next Post

जहरीली-अवैध शराब से बुझ गए घरो के चिराग, मृतको की संख्या पहुंची बीस के पार

Mon Sep 7 , 2026
सागर। सागर जिले के बण्डा विधानसभा के बण्डा और शाहगढ क्षेत्र मे दो दिन मे जहरीली-अवैध शराब ने कई घरो के चिराग बुझा दिए। बुजुर्ग मां का सहारा छिन गया तो सस्ती शराब के चक्कर मे युवा अपनी जिंदगी गवां बैठे। मृतको की संख्या को लेकर प्रशासन के अधिकृत आंकडे […]

You May Like