ट्रैफिक प्रहरी अभियान में बढ़ी नागरिक भागीदारी, चार प्रहरियों का सम्मान

इंदौर. शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ट्रैफिक प्रहरी अभियान में नागरिकों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है. मंगलवार को बेहतर यातायात व्यवस्था में योगदान देने वाले चार ट्रैफिक प्रहरियों को सम्मानित किया.

पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशन में शुरू किए गए इस अभियान के तहत अब तक 2304 नागरिक ट्रैफिक प्रहरी के रूप में पुलिस के साथ जुड़ चुके हैं और विभिन्न चौराहों पर यातायात प्रबंधन में सहयोग दे रहे हैं. मंगलवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार ट्रैफिक प्रहरियों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान की गई. साथ ही नए जुड़े ट्रैफिक प्रहरियों को कैप, जैकेट और उपहार देकर प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर बताया गया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन और प्रबंधन की प्रक्रिया में सहभागी बनाना है, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.

Next Post

ऑपरेशन स्काय का असर, बाजार से गायब हुआ चीनी मांझा

Tue Dec 23 , 2025
इंदौर. पुलिस के ऑपरेशन स्काय ने शहर में चीनी मांझा कारोबार की कमर तोड़ दी है. लगातार कार्रवाई और सख्त चेतावनियों के चलते अब तक शहर से करीब 90 प्रतिशत चीनी मांझा बाजार से गायब हो चुका है. हालात यह हैं कि जिन इलाकों में खुलेआम मांझा बिकता था, वहां […]

You May Like