शुभमन गिल के खेलने पर सस्पेंस खत्म! ओपनिंग पार्टनर साई सुदर्शन ने फिटनेस पर दिया सबसे बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच होगा।

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले से पहले फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अब अगले मैच में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गिल पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चोट के चलते नहीं खेल पाए थे, जिसकी कमी टीम को साफ तौर पर खली थी।

चोट से उबरकर तैयार हुए गिल
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम से बाहर रहे थे। उनकी जगह कुमार कुशाग्र को मौका दिया गया, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके। उस मुकाबले में गुजरात को 6 रनों से करीबी हार का सामना करना पड़ा था। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक गिल पूरी तरह फिट हो चुके हैं। टीम के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने भी उनकी फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा कि गिल की हालत में तेजी से सुधार हुआ है और वह अगले मैच में खेलते नजर आएंगे।

गिल की वापसी से मजबूत होगी टीम
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे में शुभमन गिल की वापसी गुजरात टाइटंस के लिए बड़ा बूस्ट साबित हो सकती है। गिल न सिर्फ टीम के कप्तान हैं, बल्कि बल्लेबाजी क्रम की सबसे अहम कड़ी भी हैं। उनकी मौजूदगी से टीम का टॉप ऑर्डर मजबूत होगा और विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनेगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी वापसी के बाद गुजरात किस तरह का प्रदर्शन करती है।

पहली जीत की तलाश में गुजरात
गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन इस सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी है और अभी जीत का खाता नहीं खोल पाई है। गेंदबाजी भी टीम की कमजोरी रही है, जहां मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा महंगे साबित हुए हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में टीम तीसरे मैच में जीत दर्ज कर लय हासिल करने की कोशिश करेगी।

गुजरात टाइटंस का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कागिसो रबाडा, आर साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन और अरशद खान।

 

Next Post

गोल्ड लोन घोटाला: नकली सोना गिरवी रख 13.58 लाख का लोन हड़पा

Wed Apr 8 , 2026
जबलपुर: शातिर जालसाज ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा जीएस कॉलेज के के अधिकृत ज्वेलर्स के साथ मिलकर नकली सोने के जेवर गिरवी रखे और बैंक से 13.58 लाख रुपये का एग्रीकल्चर टर्म लोन (गोल्ड लोन) हड़प लिया।मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर ने मुख्य आरोपी सौरभ चौधरी सहित दो […]

You May Like