25 लाख का गबन, 6 मैनेजरों पर एफआईआर

जबलपुर: सिहोरा स्थित भारत फानेंशियल कंपनी में आधा दर्जन संगम मैनेजरों ने ग्राहकों की किश्त लेकर डकार गए और लगभग 25 लाख रूपए का गबन किया । मामले में पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक सिहोरा बडग़ैया स्थित भारत फानेंशियल कंपनी द्वारा महिलाओं को सामूहिक लोन का फायनेंस कम्पनी के द्वारा किया जाता है किश्तों की वसूली कंपनी के संगम मैनेजर गांव-गांव जाकर समूहों को दिये गये लोन कि किस्त लेते हैं, और कम्पनी में जमा करते है। शाखा के संगम मैनेजर कृष्णकुमार उर्फ कृष्णा पाण्डेय निवासी वार्ड नम्बर 5 चण्डिका देवी नगर थाना कुठना जिला कटनी के द्वारा कम्पनी के 52 ग्राहकों से 9 जनवरी 25 से 7 जून 25 तक का कुछ किश्त का पैसा लेकर आया और कुल रकम 12,04,931 रुपये कम्पनी में जमा नहीं किया गया ।

इसी प्रकार संगम मैनेजर सौरभ सेन निवासी ग्राम मटिया कुई थाना पनागर के द्वारा नें 37 ग्राहकों से की किश्त की कुल रकम 8,59,601 रुपये कम्पनी में जमा नही की । इसके अलावा संगम मैनेजर अतुल कुमार बैरागी निवासी वार्ड नम्बर 78 रांझी के द्वारा नें 5 ग्राहकों से किस्त का पैसा लेकर कुल रकम 40,974 रुपये कम्पनी में जमा नही किया, इसी प्रकार संगम मैनेजर आकाश सिंह गौंड ठाकुर निवासी ग्राम पिपरिया जुगराज पंचायत कलेहरा पिपरिया दमोह के द्वारा नें 28 ग्राहकों से 4,01,039 रुपये लिए गए। संगम मैनेजर पवन कुमार कुशवाहा निवासी सतना के द्वारा नें 3 ग्राहकों से 38,000 रुपये लिए गए । संगम मैनेजर बृजेस सिंह निवासी दमोह द्वारा नें 2 ग्राहकों से 19225 रुपये लिए गए और सभी ने रकम को कम्पनी में जमा नहीं किया । मामले में भारत फाईनेंशियल लिमिटेड सिहोरा शाखा प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस नेसभी संगम मैनेजरों कृष्णकांत पाण्डेय उर्फ कृष्णा, सौरभ सेन, अतुल बैरागी, आकाश सिंह गौंड, पवन कुशवाहा, बृजेश सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज लिया है।

ऐसे फर्जीवाड़ा हुआ उजागर
संगम मैनेजरो द्वारा महिला ग्राहकों से लोन की किश्त का पैसा वसूल करके कंपनी में जमा नहीं किये न ही महिला सदस्यों को इसकी जानकारी दी और ना ही कम्पनी को कोई सूचना दी। फर्जीवाड़े का पता उस वक्त चला जब कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने खातों का मिलान किया। जांच के दौरान ग्राहकों के बयान दर्ज। ग्राहकों की स्वीकृत लोन के स्टेटमेंट और उनके द्वारा जमा की गई किश्तों के दस्तावेजों की स्क्रूटनी की गई तो पाया गया कि मैनेजरों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए की सिहोरा ब्रान्च में जमा करने का विश्वास देकर महिलाओं से उनके लोन की किश्तों को लिया और हड़प गए।

Next Post

खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिये कार्रवाई जारी

Tue Aug 11 , 2026
ग्वालियर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने आज महाराज बाड़ा स्थित मावा मंडी, मोर बाजार में परिवहन के दौरान 55 डलिया मावा, कुल मात्रा लगभग 2,200 किलोग्राम पकड़ा। मावे की अनुमानित कीमत 7 लाख 4 हजार रुपए है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मावे के नमूने लेकर खाद्य प्रयोगशाला में […]

You May Like