जिम्नास्टिक स्पर्धा : महाराष्ट्र व सर्विसेज ने जीते स्वर्ण

देहरादून, (वार्ता) उत्तराखंड में जारी 38वें राष्ट्रीय खेल की जिम्नास्टिक स्पर्धा के तीसरे दिन सोमवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस दिन रिदमिक और मेंस आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीनियर वर्ग की रिदमिक जिम्नास्टिक टीम फाइनल में महाराष्ट्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महाराष्ट्र की टीम ने कुल 239.05 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। जम्मू-कश्मीर की टीम ने भी जबरदस्त खेल दिखाते हुए 231.65 अंकों के साथ रजत पदक जीता। हरियाणा की टीम को 192.60 अंकों के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

सीनियर वर्ग की पुरुषों की व्यक्तिगत ऑलराउंड फाइनल में सर्विसेज के तपन मोहंती ने 71.867 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के योगेश्वर सिंह ने 71.266 अंकों के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि उत्तर प्रदेश के आदित्य सिंह राणा ने 69.066 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।

Next Post

‘वाटर विजन 2047’ राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन 17 से

Wed Feb 12 , 2025
उदयपुर, (वार्ता) केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ‘वाटर विजन 2047’ विषयक तीन दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन 17 फरवरी से उदयपुर में होगा। कॉन्फ्रेंस में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल, प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत समेत विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एवं जल […]

You May Like