‘वाटर विजन 2047’ राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन 17 से

उदयपुर, (वार्ता) केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ‘वाटर विजन 2047’ विषयक तीन दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन 17 फरवरी से उदयपुर में होगा।

कॉन्फ्रेंस में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल, प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत समेत विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्रीगण व अधिकारीगण भाग लेंगे। इस संबंध में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मिनी सभागार में जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में कलक्टर ने कॉन्फ्रेंस के दौरान सामान्य व्यवस्थाएं, भोजन एवं आवास, प्रोटोकॉल, स्वा्रगत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था, रूट चार्ट आदि के माकूल प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि मेवाड़ की परंपरा अनुसार अतिथियों के सत्कार में कोई कमी न हो और सभी विभागीय अधिकारीगण बेहतर समन्वय के साथ आयोजन को सफल बनाएं।

 

 

Next Post

थिएटर कार्यशाला ‘रंगमंच’ का हुआ शुभारंभ

Wed Feb 12 , 2025
उदयपुर, 11 फरवरी (वार्ता) राजस्थान के उदयपुर में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र और मोहनलाल सुखाड़िया विवि के सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय थिएटर कार्यशाला ‘रंगमंच’ का उद्घाटन मंगलवार को हुआ। आगामी 25 फरवरी तक चलने वाली इस रंगमंच कार्यशाला में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सक्रिय […]

You May Like