दो प्रधान आरक्षकों को नोटिस, अवैध वसूली, रात में घरों में घुसने के है आरोप

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत सकरी में नियमों को ताक पर रखकर बिना थाना प्रभारी को सूचना दिए सादे कपड़ों में पहुंचे दो प्रधान आरक्षकों को टीआई ने नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। इस मामले में विभागीय कार्रवाई की गाज गिरना लगभग तय है. विदित हो कि तिलवारा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पृथ्वीराज अपने साथी प्रधान आरक्षक राजेश के साथ बिना थाना प्रभारी को सूचना दिए रविवार सुबह 6 बजे सिविल ड्रेस में सकरी गांव जा धमके थे। सुबह-सुबह सादे कपड़ों में संदिग्ध हरकतें करते देख ग्रामीणों ने दोनों को घेरकर बंधक बना लिया था।

हालांकि, बाद में पुलिस महकमे के दखल के बाद ग्रामीणों ने उन्हें छोड़ दिया गया था लेकिन इसके बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर थाना प्रभारी से शिकायत कर आरोप ल गाया था कि बीते कई माह से पुलिसकर्मी देर रात उनके घरों में जबरन दाखिल हो जाते हैं। जब इसका विरोध करते हैं, तो उनके साथ झूमाझपटी की जाती है। वर्दीधारी घर की महिलाओं के साथ अभद्रता करने से भी बाज नहीं आते। वर्दी की धौंस दिखाकर अवैध वसूली करते है।

ग्रामीणों का सीधा आरोप आरोप है प्रधान आरक्षक पृथ्वीराज सिर्फ और सिर्फ अवैध वसूली के इरादे से पहुंचते है। देर रात बिना किसी वारंट या वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के उनके घरों में जबरन दाखिल हो जाते है। टीआई बृजेश मिश्रा ने बताया कि दोनों प्रधान आरक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है । मामले की जांच चल रही है जांच के बाद जो तथ्य सामने आंएगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए जांच प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

Next Post

नगर निगम की कार्रवाई: अयोध्या बायपास से हटाए गए विज्ञापन एजेंसी के यूनीपोल

Tue Jul 28 , 2026
भोपाल: नगर निगम ने विज्ञापन शुल्क की बकाया वसूली की बड़ी कार्रवाई की है. यह कार्रवाई विज्ञापन एैजेंसी मेसर्स ग्रेसफुल इंडिया पर की गई है. एजेंसी पर निगम के 28.54 लाख रुपए की बकाया राशि थी. जिसे जमा करने के लिए निगम की होर्डिंग शाखा ने नोटिस जारी किए थे. […]

You May Like