जहरीली-अवैध शराब से बुझ गए घरो के चिराग, मृतको की संख्या पहुंची बीस के पार

सागर। सागर जिले के बण्डा विधानसभा के बण्डा और शाहगढ क्षेत्र मे दो दिन मे जहरीली-अवैध शराब ने कई घरो के चिराग बुझा दिए। बुजुर्ग मां का सहारा छिन गया तो सस्ती शराब के चक्कर मे युवा अपनी जिंदगी गवां बैठे। मृतको की संख्या को लेकर प्रशासन के अधिकृत आंकडे 12 तक पहुंच सके पुलिस ने दस के बाद 11 पर रोक दिए। जबकि संख्या बीस पार कर चुकी है। प्रशासन ने पुष्टि नही की।

पिछले दो माह से प्रदेश के साथ साथ सागर जिले मे भी नशे से दूरी अभियान जोरो शोरो के साथ चलाया गया और पुलिस प्रशासन के मुखिया सहित हर थाना क्षेत्र मे स्कूलो कॉलेजो मे व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। नामी गिरामी शराब ब्रांड के नाम पर नकली जहरीली-अवैध शराब ग्रामीण क्षेत्रों मे परोसी गई। पुलिस ने जहरीली-अवैध शराब बरामद भी की गई मगर जानलेवा साबित हो गई। बंडा के ग्राम बमूरा मेड़ा निवासी रामप्रसाद पिता गोविंद लोधी की जहरीली शराब सेवन के बाद स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर एम्स भोपाल भेजा गया है, जहां भी उसे बचाया नही जा सका।

शनिवार रविवार की दरम्यानी रात से सागर जिला मुख्यालय से तीस किलोमीटर दूर स्थित बण्डा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रो से अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे अमानक शराब के सेवन करने वाले बीमार युवाओ को पहुंचना शुरू हुआ तो ड्यूटी डॉक्टर भी प्रथम दृष्टया यह नही समझ पाये कि यह खतरनाक साबित होगा।

प्रशासन ने अपील की है कि जिन लोगों ने शराब का सेवन किया है और उन्हें उल्टी, सिरदर्द या बुखार के लक्षण महसूस हो रहे हैं, वे एहतियात के तौर पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी जांच कराएं। प्रथम दृष्टया एहतिहातन तौर पर 6 दुकाने बरेठी, बंडा, शाहगढ़, मगरधा, विनायका, दलपतपुर, बरायठा की दुकानें सील की गईं हैं।

नौराज, गूगराखुर्द, डिलौना, पाटन, बमूरा, हिनौती आदि) में स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें तैनात की गई हैं, जो घर-घर जाकर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कर रही है।

लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कुशवाहा तथा चौकी प्रभारी एएसआई पूरन लडिया को निलंबित कर दिया गया है। वहीं आबकारी विभाग में कार्रवाई करते हुए आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने उपायुक्त श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव को ग्वालियर मुख्यालय संबद्ध किया है। इसके अतिरिक्त सहायक आयुक्त आबकारी सागर श्रीमती कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते एवं वृत्त आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती रोशनी उरेती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया जाता है कि आबकारी विभाग ने जांच के बाद जिस दो ब्रांड की शराब को मानक श्रेणी का प्रमाण पत्र दिया और फॉरेंसिक जांच नही कराई। जिसका खामियाज एक बुजुर्ग मां को उठाना पड़ा और रामरती बाई का बुढ़ापे का सहारा बड़े बेटे उजयार सिंह ने दम तोड दिया और छोटा बेटा भगवान सिंह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। पुलिस और प्रशासन ने जहरीली-अवैध शराब मे मिथायल अल्कोहल और फूड पायजनिग तो पाया है। पुलिस ने जहरीली-अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त तीस आरोपियो के विरुद्ध नामजद प्रकरण दर्ज कर दस को गिरफ्तार कर लिया।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा ने बण्डा पहुंचकर मृतको के परिजनो से मुलाकात की। जिले के प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल ने रविवार की रात मे बैठक कर कार्रवाई के निर्देश दिए और आज सोमवार की सुबह बण्डा के सात ग्रामो मे मृतको के परिजनो से भेंट कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मध्य प्रदेश शासन की अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी ने रविवार को ही बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज मे उपचाररत मरीजो के स्वास्थ्य की जानकारी ली। आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने बण्डा सिविल अस्पताल पहुंचकर उपचाररत मरीजो का हाल जाना।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने सोमवार की सायंकाल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में उपचाररत मरीजों का कुशलक्षेम जाना।

Next Post

बैगा जनजाति क्षेत्रों में शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य पहली प्राथमिकता----प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह

Mon Sep 7 , 2026
बालाघाट, मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने 7 सितंबर को बालाघाट प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा से जुड़े विषयों की समीक्षा की। उन्होंने जिले के विशेषकर […]

You May Like