मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

श्री मोदी ने कहा कि भगवान परशुराम हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम अद्वितीय शौर्य और बुद्धिमत्ता के प्रतीक हैं।

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भगवान परशुराम के आशीर्वाद से, हर हृदय नई ऊर्जा और आत्मविश्वास से भर जाएगा। उन्होंने यह भी कामना की कि भगवान परशुराम का आशीर्वाद सभी के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से आलोकित करे।

 

Next Post

देवरी मे कुएं में डूबने से वृद्धा की दर्दनाक मौत

Sun Apr 19 , 2026
सीधी । जिले के भुईमाड़ थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत गैवटा अंतर्गत देवरी गांव में रविवार की भोर एक हृदयविदारक घटना सामने आई, एक वृद्धा का शव गांव के पास स्थित कुएं से बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल व्याप्त है। देवरी निवासी […]

You May Like