रांची, 02 अप्रैल, (वार्ता) 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन गुरुवार को गोवा ने डिवीजन ‘सी’ में जीत हासिल की, जबकि बंगाल, चंड़ीगढ़ और उत्तराखंड़ ने डिवीजन ‘बी’ में अपने-अपने मैच जीते। दिन की शुरुआत पूल ए, डिवीजन ‘सी’ के एक मैच से हुई, जिसमें गोवा ने तेलंगाना को 6-3 से हराया। गोवा के लिए कप्तान डेलिना मेंडेस ने (40वें,41वें) और बर्टिला केरकेट्टा ने (48वें,52वें) मिनट में दो-दो गोल किए, जबकि सीमा टिर्की ने (तीसरे) और विद्या कुमार ने (16वें) मिनट भी गोल करके योगदान दिया। तेलंगाना के लिए आनंदी महानंद ने (30वें,36वें) और नव्याश्री अकुला (15वें) मिनट में गोल किए। डिवीजन ‘बी’, पूल ए के मुकाबले में, बंगाल ने दादर और नागर हवेली और दमन और दीव हॉकी पर 1-0 से करीबी जीत हासिल की। बंगाल के लिए कप्तान पूजा कुमारी शॉ ने (21वें) मिनट दूसरे क्वार्टर में जीत दिलाने वाला गोल किया।
इसके बाद, डिवीजन ‘बी’, पूल B के एक मैच में चंड़ीगढ़ ने गुजरात पर 12-1 से शानदार जीत दर्ज की। चंड़ीगढ़ के लिए कप्तान काफी ने (38वें,46वें,55वें,60वें) मिनट, अन्नू ने (नौंवें’,30वें), अंचल ने (12वें,14वें), नैनसी कश्यप ने (13वें,18वें), भावना (10वें) और यासमिन शर्मा (20वें) मिनट गोल किए, जबकि गुजरात के लिए कप्तान नियति परमार ने (23वें) मिनट में एकमात्र गोल किया। अंत में, हॉकी उत्तराखंड ने अपने पूल B, डिवीज़न ‘B’ मैच में हॉकी कर्नाटक को 6-1 से हरा दिया। करीना ने (10वें, 12वें, 17वें) मिनट में अपनी टीम के लिए शुरुआती हैट्रिक बनाई, जबकि कप्तान मीनाक्षी ने (सातवें), देवयानी जोशी ने (53वें) और दीया (60वें) मिनट भी हॉकी उत्तराखंड के लिए गोल करके योगदान दिया। हॉकी कर्नाटक की ओर से प्रीति नीलारेड्डी ने (31वें) मिनट में एकमात्र गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं।

