
जबलपुर। मदनमहल थाना अंतर्गत रेल्वे कोच रेस्टोरेंट के पास लुटेरों ने होटल कर्मचारी का मोबाइल लूट लिया तो वहीं लिंक रोड चंडीमाता मंदिर के पास ड्राइवर पर झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीनकर भाग गए।
पुलिस ने बताया कि संतोष कुमार सिंगौर 46 वर्ष निवासी नव निवेश कालोनी संजीवनी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह होटल नर्मदा जैक्शन में काम करता है, काम खत्म होने के बाद अपनी मोटर सायकल से घर जा रहा था, रात को रेल्वे कोच रेस्टोरेंट के पास पहॅुचा तभी उसके मोबाइल पर कॉल आया, उसने गाड़ी खड़ी करके बात करने के लिये मोबाइल निकाला तभी पीछे से 3 अज्ञात लड़के स्लेटी रंग की स्कूटी से आये और उसका मोबाइल कीमती लगभग 13 हजार रूपये का झपटकर भाग गये। इसी प्रकार प्रदीप कुमार ठाकुर 32 वर्ष निवासी पीपी कालोनी ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि स्नेहनगर मदनमहल में ड्रायविंग का काम करता है, काम खत्म होने के बाद पैदल घर जा रहा था, लिंक रोड चंडीमाता मंदिर के पास पहॅुचा उसी समय फोन आने पर बात कर रहा था तभी पीछे से स्लेटी रंग की स्कूटी में तीन लड़के आये और उसका नोकिया कम्पनी का मोबाइल कीमती लगभग 15 हजार रूपये का झपटकर मदनमहल स्टेशन तरफ भाग गये।
