
ग्वालियर। गिरवाई थाना क्षेत्र में फैक्ट्री परिसर में खाना बनाने के बहाने महिला को बुलाकर दो चौकीदारों ने गैंगरेप किया। लेकिन बदनामी और डर के चलते महिला खामोश रही। अब जब आरोपी बार-बार दबाव बनाने लगे तो पीडि़ता ने गिरवाई थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
गिरवाई थाना क्षेत्र के अजयपुर की 45 वर्षीय महिला एक फैक्ट्री में खाना बनाने का काम करती है। पास की शर्मा फैक्ट्री में चौकीदार संतोष कुमार ने उसे अपने कमरे पर खाना बनाने के लिए बुलाया। वहां उसका साथी सीताराम भी मौजूद था। महिला जैसे ही कमरे में पहुंची, दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी, जिस कारण वह खामोश रही। लेकिन आरोपियों की हिम्मत बढ़ गई और उन्होंने उसे दोबारा बुलाना शुरू किया। लगातार दबाव के बाद महिला ने गिरवाई थाना पहुंचकर शिकायत की। गिरवाई थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज शर्मा फैक्ट्री के सर्वेंट क्वार्टर पर दबिश दी। जहां दोनों आरोपी भागने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर दोनों चौकीदार संतोष कुमार और सीताराम के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर उन्हें पकड़ लिया है।
