मालगाड़ी की चपेट में आने से किशोर की मौत

भिंड। फूप थाना क्षेत्र में आज सोमवार शाम दर्दनाक रेल हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। खेत से घर लौटते वक्त वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे से गांव में मातम छा गया। वार्ड नंबर दो निवासी अंकित पुत्र संजू यादव सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे खेत में खाद डालकर लौट रहा था। जब वह फूप-अटेर मार्ग स्थित अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी इटावा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही मालगाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने ट्रैक पर शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। फूप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Next Post

रिश्वत लेते नगरपालिका का एएसआई रंगे हाथों गिरफ्तार

Mon Oct 13 , 2025
शहडोल। लोकायुक्त रीवा की टीम ने धनपुरी नगरपालिका में एक बड़ी कार्रवाई के तहत सहायक उप निरीक्षक राजस्व (एएसआई) इंद्र बहादुर सिंह उर्फ आईबी सिंह को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 2 निवासी योगेंद्र वर्मा से भवन निर्माण […]

You May Like