खंडेलवाल की चाची की शिकायत पर भी समाधान नहीं, ओटीपी लेकर समाधान बता बंद की सीएम हेल्पलाइन शिकायत

बैतूल: मध्यप्रदेश में सीएम हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ खड़ा हुआ है। मामला भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के परिवार से जुड़ा है, जिन्होंने हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार, नर्मदा नगर निवासी श्रीमती शशि खंडेलवाल (पत्नी स्व. टिल्लू खंडेलवाल) ने 6 सितंबर 2025 को सीएम हेल्पलाइन शिकायत क्रमांक 34314500 दर्ज कराई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नयनू नवले नामक व्यक्ति ने उनके घर के सामने 15 फीट चौड़ी सड़क पर कब्जा कर लिया है। जांच के लिए पटवारी, आरआई, नगरपालिका निरीक्षक और तहसीलदार को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।परिवार का आरोप है कि 40 दिन बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बावजूद तहसीलदार ने मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से ओटीपी लेकर शिकायत को ‘समाधान’ दिखाकर बंद कर दिया।

शशि खंडेलवाल के पुत्र पुनीत खंडेलवाल ने बताया कि मोहल्लेवासियों की आपत्तियों और नगरपालिका में शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने तहसीलदार पर एकतरफा जांच कर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया।वहीं, तहसीलदार गोविंद मालवीय का कहना है कि शिकायतकर्ता ने स्वयं ओटीपी दिया था और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, इसकी जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

साइबर सतर्क रथ रवाना,एसपी ने दिखाई हरी झंडी

Fri Oct 17 , 2025
दमोह: दमोह में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से विशेष अभियान साइबर सतर्क रथ का शुभारंभ किया गया. इस रथ को पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.यह रथ दो दिनों तक शहर में भ्रमण करेगा तथा विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ […]

You May Like