दमोह: दमोह में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से विशेष अभियान साइबर सतर्क रथ का शुभारंभ किया गया. इस रथ को पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.यह रथ दो दिनों तक शहर में भ्रमण करेगा तथा विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, वीडियो संदेश और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव एवं सतर्कता के प्रति जागरूक करेगा.
इस अवसर पर एसबीआई मुख्य शाखा दमोह के मुख्य प्रबंधक आशीष रावत व क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय कटनी के मुख्य प्रबंधक पुष्पराज पटेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सब इंस्पेक्टर पवन चौबे, साइबर सेल से राकेश अठिया, रोहित सिंह, मयंक दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे.कार्यक्रम के दौरान पुलिस व बैंक अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए आमजन को सतर्क रहना आवश्यक है.बैंक द्वारा यह पहल लोगों में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है
