बैतूल में गूंजा एक राष्ट्र-एक चुनाव का स्वर, प्रबुद्ध जनों ने बताया लोकतंत्र को मजबूत करने वाला कदम

बैतूल।भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी सभागार पीएम श्री जेएच कॉलेज परिसर में शनिवार को ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव : राष्ट्रव्यापी विचार एवं परामर्श सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की अवधारणा पर जनसमर्थन जुटाना था।

सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने की, जबकि मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त न्यायाधीश और प्रदेश संयोजक रोहित आर्य रहे। रोहित आर्य ने कहा कि देश में बार-बार चुनाव कराने से न केवल अरबों रुपये खर्च होते हैं, बल्कि प्रशासनिक तंत्र और सुरक्षा बलों पर अनावश्यक दबाव भी बनता है। एकसाथ चुनाव होने से यह खर्च बचाया जा सकता है और सरकारें दीर्घकालिक योजनाओं पर गंभीरता से काम कर सकेंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि बार-बार मतदान कराने से मतदाताओं की रुचि कम होती है, जबकि एक ही समय पर चुनाव होने से मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और लोकतंत्र अधिक मजबूत होगा। साथ ही, स्थानीय मुद्दे भी राष्ट्रीय विमर्श में स्थान पाएंगे, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक परिपक्व होगी।

अध्यक्षीय भाषण में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक सुदृढ़ता का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक अतीत पवार ने किया। सम्मेलन में मौजूद प्रबुद्धजनों ने इस पहल को देशहित में आवश्यक बताते हुए इसका पुरजोर समर्थन किया।

Next Post

CM डॉ. यादव गुवाहाटी में निवेशकों संग करेंगे वन-टू-वन चर्चा, MP को बनाएंगे निवेश का प्रमुख केंद्र

Sat Oct 4 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 अक्टूबर को गुवाहटी, असम में पूर्वोत्तर राज्यों के निवेशकों और भूटान के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इस अवसर पर रॉयल भूटान काउन्सलेट के काउंसिल जनरल जिग्मे थिनायल नामग्याल भी संबोधित करेंगे। इस सेशन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के प्रमुख निवेश सेक्टर और […]

You May Like