उमरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरी के छीरपानी में सोमवार को हुई दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को शोकाकुल कर दिया। दयाराम सिंह के तीन मासूम बच्चे दुर्गा पंडाल देखकर लौट रहे थे कि गांव के पास स्थित छोटे नाले को पार करते समय अचानक आई तेज धारा में बह गए।
9 वर्षीय किशन, 7 वर्षीय दीपिका और 4 वर्षीय अंकुश ने नाले को पार करने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भयावह मंजर में बड़ा बेटा किशन किसी तरह किनारे से चिपककर जान बचाने में सफल रहा, जबकि उसकी छोटी बहन दीपिका और भाई अंकुश बह गए। काफी तलाश के बाद दोनों बच्चों के शव घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर मिले।
घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। हर आंख नम है और परिवार गहरे सदमे में है।
