नवरात्रि मेलजोल और सद्भाव का पर्व: सीएम

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नवरात्रि पर्व शक्ति-आराधना के साथ मेलजोल और सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व हमें इतिहास के गौरवशाली अध्यायों की याद दिलाता है। भोपाल के भेल क्षेत्र में भोजपाल गरबा महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मां जगदम्बा और भगवान श्रीकृष्ण सहित देवी-देवताओं की झांकियों से कलाकार श्रद्धा और उत्साह का परिचय देते हैं। ऐसा प्रतीत होता है मानो माता भवानी साक्षात हमारे बीच हों। उन्होंने दशहरे को भगवान राम की असुरों पर विजय और मां दुर्गा द्वारा महिषासुर वध का उल्लास बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की नई पहचान बनी है। अब कोई शत्रु भारत में आतंकवादी गतिविधि की हिम्मत नहीं कर सकता। ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है। भारत शत्रु को उसके घर में घुसकर सबक सिखाने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि खेल, विकास और शौर्य सभी क्षेत्रों में भारत ने विश्व स्तर पर पहचान बनाई है। भोजपाल गरबा महोत्सव में जनता का उत्साह अद्वितीय रहा। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को अभिनव आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में विशाल जनसमूह ने गरबा की प्रस्तुति का आनंद लिया।

 

Next Post

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में दुर्घटनावश ग्रेनेड विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद

Tue Sep 30 , 2025
जम्मू, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में आज एक दुर्घटनावश ग्रेनेड विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरनकोट स्थित अपने शिविर में संतरी गार्ड की ड्यूटी पर तैनात एक जवान द्वारा आज शाम ग्रेनेड को गलत तरीके से संभाले […]

You May Like