
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा और वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र शर्मा भी मौजूद रहे। खण्डेलवाल ने कहा कि कार्यालय समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ तैयार होना चाहिए, ताकि यह संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बन सके।
