सिंगरौली/सरई: नगर परिषद सरई स्थित प्रसिद्ध माँ धनौजा देवी मंदिर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। मंदिर से चोर क्या-क्या सामान चोरी कर ले गए हैं, इसकी अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
बताया गया कि घटना के बाद पुजारी द्वारा मामले की सूचना सरई थाना पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच सहित अन्य बिंदुओं पर पुलिस द्वारा पड़ताल की जा रही है। चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में भी नाराजगी है।
