मप्र विधानसभा में विभिन्न समितियों का गठन, अध्यक्षों व सदस्यों की नियुक्ति

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न सदन समितियों का गठन करते हुए सभापति और सदस्यों को नामित किया है।गठन के तहत कार्यमंत्रणा समिति, शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति तथा सदस्य सुविधा समिति का गठन किया गया है। कार्यमंत्रणा समिति के सभापति स्वयं विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए हैं।इस समिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई विधायक सदस्य नामित किए गए हैं।शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति के सभापति विधायक हरिशंकर खटीक बनाए गए हैं, जबकि प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सभापति अरुण भीमावद और सदस्य सुविधा समिति के सभापति शैलेन्द्र कुमार जैन नियुक्त किए गए हैं। इन समितियों में विभिन्न विधायकों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

Next Post

पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खाद-बीज डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Wed Apr 1 , 2026
पन्ना। पन्ना जिले की पुलिस ने खाद-बीज डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर किसानों से ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार एवं नगदी जप्त की गई है। मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। बताया […]

You May Like