मुंबई, 28 मार्च (वार्ता) अभिनेता अड़ीवी शेष को हाल ही में सेट पर एक बेहद भावुक और खास पल का अनुभव हुआ, जब उनकी एक जापानी फैन उनसे मिलने के लिए खासतौर पर हैदराबाद पहुंचीं। यह फैन, जिनका नाम रीना है, उनकी आने वाली फिल्म ‘डकैत’ के लिए शुभकामनाएं देने आई थीं।इस मुलाकात को और भी खास बनाते हुए रीना ने सेश के लुक को अपनाया था। उन्होंने अड़ीवी सेश की तरह कपड़े पहने थे और यहां तक कि शेष का घर का नाम जैकेट पर “सनी” भी लिखा हुआ था। इस पूरे पल को अभिनेता ने एक वीडियो के ज़रिए सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
रीना, फिल्म ‘बाहुबली’ के समय से ही अड़ीवी सेश की बड़ी फैन रही हैं और यह उनका तीसरा मौका था जब वह सिर्फ उनसे मिलने के लिए जापान से भारत आईं। उन्होंने अपने लुक में भी खास ध्यान दिया अपने बालों को सेश की पहली फिल्म ‘कर्मा’ से प्रेरित स्टाइल में बनाया और वैसे ही लाल जूते पहने जैसे सेश ने एक फोटोशूट में पहने थे। इसके अलावा, वह उनके लिए खाने का सामान भी लेकर आईं, जिससे यह मुलाकात और भी खास बन गई।
अड़िवी सेश ने भी पूरे दिल से उनके इस प्यार का जवाब दिया, जिससे यह पल और भी भावुक हो गया। वीडियो में दोनों के बीच एक सच्चा और खूबसूरत जुड़ाव देखने को मिलता है। मौके पर मौजूद एक सूत्र ने बताया, “यह सेट पर बेहद भावुक पल था। रीना का सेश के लिए प्यार और समर्पण देखकर हर कोई प्रभावित हो गया। उन्होंने अपने लुक से लेकर हर छोटे-छोटे पहलू पर जो ध्यान दिया, वह काबिल-ए-तारीफ था। लेकिन सबसे खास बात यह थी कि सेश ने भी उन्हें उतनी ही गर्मजोशी और सम्मान के साथ जवाब दिया। वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गई थीं। यह पल इस बात की खूबसूरत मिसाल था कि कलाकार और उनके फैंस के बीच रिश्ता सीमाओं से परे होता है।”

